अनूपपुर। जिले के लीलाटोला हाट बजार जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बता दें कि सनपुरी से तकरीबन 35 लोगों को लेकर यह पिकअप वाहन लीलाटोला में लगे हाट बाजार जा रहा था जिस दौरान यह वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं दुर्घटना में घायल लोगों को पुष्पराजगढ़ सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हालांकि दुर्घटना की वजह वाहन के तेज गति में होने एवं मोड पर अनियंत्रित होना बताई जा रही है।
- लीलाटोला हाट बजार जा रहे थे वाहन सवार लोग
- तकरीबन 35 लोग थे पिकअप वाहन में सवार
