Illegal petrol pump burhanpur

पेट्रोल पंप छोड़कर कर्मचारी फरार, मालिक को नोटिस जारी

बुरहानपुर। जिले के खंडवा रोड स्थित झूलेलाल पेट्रोल की कई बार शिकायतें मिलने के बाद भी अब आखिरकर प्रशासन द्वारा इस मामले में संज्ञान लिया है। मीडिया द्वारा खबरों को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने एसडीएम काशीराम बड़ोले को जांच के आदेश दिए है। वहीं आदेश मिलने के बाद एसडीएम जांच टीम अमले के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। जिसके चलते एसडीएम काशीराम बड़ोले ने पंप को सील कर पंप मालिक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।

Back To Top