pithampur

पीथमपुर में होली के दिन पुलिस से अभद्र व्यवहार, तीन लोगों पर केस दर्ज

धार। पीथमपुर में पुलिस के साथ अभद्रता करने सहित हाथापाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा कि एक व्यक्ति ने व्यापारी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार सहित हाथापाई की गई जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की।

  • ढोलिए के साथ मारपीट की मिली थी शिकायत
  • पुलिस मौके पर पहुंची तो गई अभद्रता और हाथापाई
  • तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

सेक्टर 1 थाना प्रभारी, चंद्रभान सिंह जलाल ने बताया कि ढोल बजाकर इनाम मांगने वाले व्यक्ति ने थाना पहुंचकर मारपीट की शिकायत की थी जिसके बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो अभद्रता सहित हाथापाई की गई जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Back To Top