Pithampur Maan Aluminium

पीथमपुर की मान एल्युमिनियम कंपनी में लगी आग

धार। पीथमपुर की एक एल्युमिनियम कंपनी में अचानक भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि सेक्टर 1 की मान एल्युमिनियम कंपनी में दोपहर तकरीबन 3 बजे आग की लपटे उठती देख अफरा तफरी का महौल बन गया जिसकी सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस पहुंची। आगजनी से लाखों रूपयों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है जबकि राहत की बात है कि आगजनी से कोई हताहत नहीं हुई है। हालांकि दमकलकर्मियों ने 10 वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • लाखों रूपयों के नुकसान का अंदेशा
  • आगजनी से कोई हताहत नहीं, सभी सुरक्षित
  • कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
Back To Top