pithampur rape case

पड़ोसी युवक ने बार-बार किया दुष्कर्म, अब सलाखों के पीछे

धार। पीथमपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसकी पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि पीथमपुर की हाउसिंग बोर्ड़ कालोनी निवासी उसके पड़ोस किराएदार ने दुष्कर्म करने सहित जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी संजीव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।

  • पीथमपुर की हाउसिंग बोर्ड़ कालोनी का मामला
  • पीड़िता ने थाना पहुंचकर की थी शिकायत
  • आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पीथमपुर थाना एसआई, हिना जोशी ने बताया कि पड़ोसी ने डरा धमकाकर बार-बार शरीरिक संबंध बनाए जाने की शिकायत पीड़िता द्वारा की गई है जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।

Back To Top