भिंड के पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल | Bhind Petrol Pump Viral Video

Bhind petrol pump

भिंड । एक पेट्रोल पंप से कुछ लोगों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यादव फिलिंग पेट्रोल पंप का है जहां अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर मुफ्त में पेट्रोल भरावाने का प्रयास किया जिसके चलते कर्मचारियों और अज्ञात लोगों के बीच हाथापाई हो गई। कर्मचारियों द्वारा चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जबकि पैसे लूटने की भी जानकारी मिली है। हालांकि Camera24.in इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।