सागर में बड़ी वारदात करने से पहले हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

rahatgarh police in sagar

सागर। राहतगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसके तहत डकैती की योजना बनाते हुए दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिनसे और अन्य अपराधों के खुलासे होने की आशंका है।

  • सागर की राहतगढ़ पुलिस को मिली सफ़लता
  • गैस कटर सहित देशी कट्टे और कारतूस भी बरामद
  • एटीएम लूट और मंदिर में चोरी का खुलासा हुआ

जहां एक ओर आरोपियों ने एटीएम लूट सहित बटयावदा जैन मंदिर में चोरी की वारदात को कबूला है तो वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से गैस कटर सहित दो देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं जिससे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस ने फिल्हाल आरोपियों को रिमांड पर लिया है।