मोतीनगर पुलिस ने जब्त की अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

sagar MotiNagar

सागर। जिले की मोतीनगर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की है। बता दें कि मोतीनगर पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो लोगों को हिरातसत में लेते हुए 100 पेटी देशी शराब जब्त की है, जो कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। बताया जा रहा है कि मोतीनगर पुलिस ने कनेरा देव के पास पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली तो वाहन में तकरीबन 100 पेटी शराब रखी पाई गई जिसकी कीमत 5 लाख रूपए आंकी गई। हालांकि वाहन सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि शराब परिहवन के संबंध में जांच जारी है।

  • कनेरा देव के पास पिकअप वाहन को रोका गया
  • वाहन में रखी मिली 100 पेटी शराब
  • जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 5 लाख रू