मंत्री गोविंद सिंह का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले बुजुर्ग की बात का बुरा नहीं मानते

सागर। अल्प प्रवास पर सागर सर्किट हाउस पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सागर में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता मंत्री गोविंद सिंह को निशाना बनाते हुए तंज कसा। बता दें कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी का दौर भी जारी है।

दिग्विजय सिंह के बयान पर गोविंद सिंह का पलटवार – जहां एक ओर दिग्विज सिंह ने गोविंद सिंह को कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए सम्मान के साथ धोखा किए जाने का बयान दिया तो वहीं मंत्री गोविंद सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए बुजुर्गों की कही बात को बुरा नहीं मानने का बयान दिया।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले –
गोविंद सिंह ने सम्मान के साथ धोखा कियाः दिग्विजय
चुराया हुआ बहुमत है, जनता बर्दाशत नहीं करेगीः दिग्विजय
प्रजातंत्र बचाने 22 लोगों को हराना पड़ेगाः दिग्विजय
भाजपा में भ्रष्टाचार चल गया हैः दिग्विजय

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले –
बुजुर्ग की कही बात को बुरा नहीं मानतेः गोविंद सिंह
कांग्रेस दिग्विजय सिंह को स्टार प्रचारक बनाएंः गोविंद सिंह
लोकप्रीय बुजुर्ग नेता है, कांग्रेस उनका उपयोग करेः गोविंद सिंह

You May Also Like

More From Author