दसई लाॅकडाउनः नियम उल्लंघन करना पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ा

Dasai Police

धार। जिले में कोरोना का कहर चरम पर है जिसके चलते लोगों की सुरक्षा के लिए डाॅक्टर्स तथा पुलिसकर्मी रातदिन एक कर अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं। धार जिले के दसई में व्यापारी को दसई चौकी प्रभारी आकाश सिंह द्वारा बार बार समझाईश देने के बाद भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई।

  • लाॅकडाउन नियम उल्लंघन करना पड़ा भारी
  • दो व्यापारियों को पुलिस ने साथ में घुमाया
  • नगर भ्रमण कराकर नियम पालन की हिदायत दी

बता दें कि नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो व्यापारियों को पुलिस वाहन में बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया, जबकि नियम पालन की सख्त हिदायत दी गई।