एम्बुलेंस में Corona मरीज़ और रोड किनारे गन्ने का जूस लेने खड़े दिखे स्वास्थकर्मी

corona patient virla video

शहडोल। दो स्वास्थ्यकर्मी रोड किनारे एम्बुलेंस लगाकर गन्ने का जूस लेने खड़े होने का वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद अब स्वास्थ्य अधिकारी ने इस पर संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो की जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस में कोरोना का मरीज है जिसके कारण यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • कोरोना मरीज को लेकर जा रही थी एम्बुलेंस
  • स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया जांच का आश्वासन

जब वीडियो के संबंध में शहडोल सीएमएचओ डाॅ मेघ सिंह सागर से बात की गई तो अधिकारी ने वीडियो संज्ञान में नहीं आने की बात कही जबकि क्या परिस्थित बनी इसे जानने सहित अगर ऐसा कुछ है तो रोकथाम करने का आश्वासन दिया है।