छतरपुर में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, पुलिस प्रशासन का विशेष अभियन जारी

chhatarpur covid19

छतरपुर। एक बार फिर छतरपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले सहित मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए अस्थाई जेल भी भेजकर सख्त हिदायत दी है। देर शाम छतरपुर शहर के छत्रसाल चैराहे पर जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की मौजूदगी में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

  • लापरवाही बरतने वालों पर की जा रही सख्त कार्रवाई
  • चालान काटने सहित भेजा जा रहा अस्थाई जेल