burhanpur

पहाड़ी रास्ते से गर्भवती महिला को डोली में लिटाकर लाए परिजन

बुरहानपुर। एक गर्भवती महिला को परिजनों द्वारा डोली में लिटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बता दें कि मामला ग्राम गढ़ी का है जहां पहाड़ी क्षेत्र में पक्का मार्ग नहीं होने के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी जिसके कारण परिजन गर्भवती महिला को ढोली में लिटाकर वाहन तक लेकर पहुंचे और फिर स्वास्थ्य केन्द्र तक महिला को पहुंचाया गया।

  • ग्राम गढ़ी का पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पक्का मार्ग नहीं
  • कोई भी व्यक्ति बीमार होने पर ऐसे ही लाते हैंः परिजन
  • शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई डिलीवरी

मामले में जहां महिला के पति ने बताया कि कोई भी व्यक्ति बीमार पड़ता है तो इसी प्रकार से पहाड़ी इलाके से लाया जाता है और खाई होने के कारण जान का खतरा भी बना रहता है। हालांकि पहाड़ी से उतरने के बाद जननी एक्सप्रेस वाहन के जरिए महिला को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर डिलीवरी कराई गई और अब जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Back To Top