vaccination

बुरहानपुर में तेजी से चल रहा टीकाकरण अभियान

बुरहानपुर, 20 मई। जिले में टीकाकरण अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है जिसमें लोगों की सहभागिता भी पूरी दिख रही है। ग्राम खामनी में लगे टीकाकरण शिविर में पहुंचकर तकरीबन 100 लोगो ने वैक्सीन का डोज लगवाया। ग्राम सचिव ने बताया कि ग्रामीणों का काफी सहयोग मिला रहा है और जागरूकता के चलते सभी की सहभागिता है। हालांकि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने सहित कोरोना को हराने में ग्रामीण भरपूर सहयोग कर रहे हैं।

Back To Top