umaria bjp CM Kamalnath

उमरिया बीजेपी ने पूर्व सीएम कमलनाथ की शिकायत की

उमरिया, 24 मई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ उमरिया जिले के बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बीजेपी जिलाअध्यक्ष दिलीप पांडे, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कोरोना को लेकर भारत की छवि खराब कर भय का माहौल निर्मित करने सहित देश की जनता, किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि आग लगाने का बयान भारत देश की जनता और किसानों को सरकार के खिलाफ भ्रमित कर आक्रोश एवं आराजकता फैलाकर देश की सार्वजनिक शांति भंग करने एवं आमजन को भड़काकर सरकार के खिलाफ अवैधानिक कदम उठाने हेतु उकसाये जाने एवं दंगा भड़काये जाने के उद्देश्य से किया गया है।

Back To Top