उमरिया जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मतदान

Lok Sabha Election Voting Ended

उमरिया। शहडोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत उमरिया जिले में कड़ी सुरक्षा केबी च मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। बता दें कि प्रशासन की अच्छी व्यवस्था के कारण मतदाताओं को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा और दिनभरमतदान सुचारू रूप से चलते हुए पूर्ण हुआ। निर्वाचन अधिकारी द्वारा बतया गया कि  मतदान के दौरान कुछ जगहों मतदान मशीनों में खराबी आई पर उन्हे तत्काल ही सही कर लिया गया।