फुल फाॅर्म में दिखे शिवराज सिंह, हंस हंसकर लोटपोट हुई जनता

Shivraj Singh Attack on Digvijay

दसाई। धार जिले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने फुल फाॅर्म में भाषण देते हुए दिखे। दरअसल मौका था भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार के नामांकन फाॅर्म जमा करने का, धार के राजवाडा चैक पर एक आमसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने विपक्षीय पार्टियों पर निशाना साधते हुए जनता को जमकर हंसाया।

शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब कन्हैया कुमार से प्रचार कराने जा रही है, शिवराज बोले कि दिग्विजय सिंह का नाम लो तो नहाना पड़ता है, ऐसे देशद्रोहियों के साथी है, आतंकवादी को जी कहने वाले लोग है। जबकि प्रधानमंत्री बनने के लिए विपक्ष के गठबंधन में 25 तैयार है जोर हर दिन का एक प्रधानमंत्री होने की आशा लगाए हैं।