सिंहपुर पहुंचे कमलनाथ, मोदी-शिवराज से मांगा हिसाब

CM Kamal Nath

सतना। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने सतना के सिंहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने अपने संबोधन के दौरान किसनों के कर्ज माफी के लिए मोदी-शिवराज के सर्टीफिकेट की जरूरत नहीं होने की बात कहते हुए किसानों के सर्टीफिकेट चाहने की बात कही।

कांग्रेस सरकार के 75 दिनों का हिसाब देते हुए सीएम नाथ ने बताया कि बिजली, पेंशन, विवाह और 27 प्रतिशत आरक्ष की घोषण सारकार ने अब तक की है। जबकि दूसरी ओर शिवराज सिंह से 15 साल का हिसाब और मोदी सरकार से 5 साल का हिसाब मांगा।