अमरपाटन भाजपा से रामखेलावन पटेल प्रत्याशी घोषित

Amarpatan | अमरपाटन : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 8 नवम्बर को जारी की गई सूची में सतना जिले की अमरपाटन विधानसभा से रामखेलावन पटेल का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया गया है जो कि पहले भी विधायक रह चुके हैं। आपको बता दें कि अमरपाटन विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के सतना जिले की सीट है जहां मतदाताओं की अनुमानित संख्या 2 लाख 6 हजार से अधिक है। बात करें 2013 के विधानसभा चुनाव की तो अमरपाटन से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र कुमार सिंह ने 48341 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई थी जबकि दूसरा स्थान रामखेलावन पटेल का तो वहीं तीसरा स्थान बीएसपी प्रत्याशी छंगेलाल कोल का रहा था।

 

You May Also Like

More From Author