रूपझर थाना प्रभारी के साथ हाथापाई, वीडियो वायरल

balaghat viral video

बालाघाट, 31 मई। उकवा में थाना प्रभारी के साथ हाथापाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल लाॅकडाउन के बाद भी उकवा क्षेत्र में लोगों द्वारा हाट दुकान खोलने पर जब थाना पुलिस और तहसीलदार संदीप निकोसे की संयुक्त टीम दुकानों को बंद करने पहुंची तो इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा प्रभारी के साथ हाथापाई गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध कार्यों में संलिप्पत है जो कि लोगों की आड़ में पुलिस पर दवाब बनाने का प्रयास कर रहा था।