उज्जैन में बढ़ती महंगाई पर विरोध, प्रदर्शन करने पेट्रोल पम्प पहुंची कांग्रेस

Ujjain congress

उज्जैन, 11 जून। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा बीजेपी सरकार के खिलाफ पेट्रोल-डीज़ल समेत रसोई गैस के बढ़ते दामों में वृद्धि को लेकर यह प्रदर्शन, शहर कार्यकारिणी अध्यक्ष नाना तिलकर और रवि भदोरिया के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस नेता का मानना है कि एकतरफ कोरोना वायरस के कारण लोग आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं ऐसे में सरकार की ओर से दैनिक उपयोगी चीजों के दाम बढ़ाए जाने से लोग और परेशान हो रहे हैं।