vidisha congress

विदिशा में बढ़ती महंगाई पर विरोध, मोदी सरकार को बर्खास्त करने की उठी मांग

विदिशा। देश भर में बढ़ते पेट्रोल डीजल दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में विदिशा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक शशांक भार्गव के नेतृत्व में धरना देकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक ने बताया कि महंगाई के कारण आज आम आदमी की कमर टूट चुकी है ऐसे में देश में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि मांग की गई कि मोदी सरकार को बर्खास्त कर देश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

Back To Top