बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, विदिशा से 11 नेता शामिल

bjp working committee

विदिशा, 11 जून। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है, 162 नेताओं को कार्यसमिति सदस्य, 218 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य जबकि 28 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। विदिशा जिले की बात करें तो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्याम सुंदर शर्मा, रघुवीर सिंह सूर्यवंशी और सुखप्रती कौर का नाम शामिल है जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची में उमाकांत शर्मा, मनोज कटारे, तोरण सिंह दांगी, हरि सिंह सप्रे, मुकेश टंडन, शैलेन्द्र भदौरिया और संजय रघुवंशी शामिल है। विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए मनोज कटारे से कैमरा24 ने विशेष बात की। वहीं जिले से चुने गए नेताओं को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर कई टिप्पड़ियों समेत बीजेपी में कहीं ना कहीं अंतरकलह से आगामी नगरीय निकाय चुनाव पर पड़ने वाले असर को लेकर भी मनोज कटारे ने अपनी बात रखी।