gwalior bjp

जयभान सिंह पवैया से मिले सिंधिया बोले नया रिश्ता कायम करने की कोशिश

ग्वालियर, 12 जून। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया से मुलाकात करने निज निवास पहुंचे। बता दें कि कांग्रेस के समय सिंधिया और पवैया एक दूसरे के विरोध में काम कर चुके हैं ऐसे में इस मुलाकात के कई मायने चर्चा में हैं। वहीं मीडिया से रूबरू होकर जयभान सिंह पवैया ने बताया कि यह भेंट एक पारिवारिक और संवदेनाएं बांटने थी और दोनों ही एक संगठन परिवार से है इसमें कोई रहस्य नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले कि हम दोनो ने एक नया संबंध एवं नया रिश्ता कायम करने की कोशिश की है। अतीत अतीत होता है वर्तमान और भविष्य में दोनों कार्य करेंगे।

Back To Top