समाजसेवियों ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर की सफाई

Sant Nirankari Mission Gwalior

ग्वालियर। संत निरंकारी मिशन की ग्वालियर ब्रांच (Sant Nirankari Mission) द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर की साफ सफाई की गई। बता दें कि निरंकारी अनुयाइयों व सेवादारो द्वारा प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 3 तथा 4 की सफाई की गई।सफाई अभियान  के साथ ही लोगों को नगर स्वच्छ रखने को लेकर जागरूक भी किया गया। इस अभियान कये दौरान ग्वालियर ब्रांच जोनल इंचार्ज लक्ष्मण राव सालूंके, धर्मवीर खत्री एवं रेलवे अधिकारी पीपी चैबे भी मौजूद रहे। वहीं रेलवे विभाग के अधिकारियों ने संत निरंकारी मिशन के अभियान की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

DOWNLOAD