ग्वालियर एसपी ऑफिस में बम रखे होने की कॉल

gwalior sp office bomb

मध्यप्रदेश के ग्वालियर एसपी ऑफिस में बम के धमकी भरे कॉल से हड़कंप मचा गया. पुलिस कंट्रोल रूम पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा कॉल किया था जिसके बाद आनन फानन में पुलिस ने जांच शुरू की. कॉल पर सूचना दी गई थी कि एसपी ऑफिस में बम लगाया गया है वहीं कुछ संदिग्धों से भी पुलिस ने पूछताछ की. एसपी ऑफिस के पास घूम रहे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति से जब पुलिस ने पूछा तो उसने कॉल करने की बात को कबूला. मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने ही कॉल कर बम रखने होने की झूठी अफवाह फैलाई थी. हालांकि‌ पूछताछ के बाद पुलिस ने व्यक्ति को छोड़ा दिया है