बुरहानपुर प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल के सामने मंच पर हुआ हंगामा

minister prem singh patel

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल (Minister Prem Singh Patel) के सामने मंच पर जमकर हंगामा हुआ. दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, ग्राम लोनी में आयोजित भाजपा आपके द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में भ्रष्टाचार का मुददा उठाकर ग्राम पातोंडा के लोगों ने जमकर हंगामा किया. आरोप लगाया गया कि भोलाना में बनाए गए डेम में भ्रष्टाचार हुआ है.