खकनार में देशी पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

Khaknar Burhanpur

खकनार। बुरहानपुर जिले के खकनार थाना अंतर्गत देड़तालाई पुलिस ने देडतालाई खंडवा हाईवे स्थित ग्राम शेखपूरा से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से देशी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को खकनार थाना लगाया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।