छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत

rajnagar chhatarpur

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है. राजनगर के ग्राम खजुआ का ये मामला है जहां खेत पर गए युवकों के ऊपर बिजली गिरी, जिन सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान 19 वर्षीय दिनेश, 23 वर्षीय विनोद और 48 वर्षीय भग्गू पटेल के रूप में हुई है जो सभी घटना के वक्त तीन युवक एक छप्पड़ के नीचे रूके हुए थे. हालांकि सूचना लगते ही राजनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची.