बालाघाट में मंत्री हरदीप सिंह डंग को दिखाए काले झंडे, कांग्रेसी गुट गिरफ्तार

balaghat Youth congress

मध्यप्रदेश के बालाघाट प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग के नगर आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाए गए जिस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अभिरक्षा में लिया. यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाल वासनिक के साथ कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चैक पर यह प्रदर्शन किया. अभिरक्षा में लेने के बाद कांग्रेसियों को नवेगांव थाने लाया गया.