सीईओ आत्महत्या मामलाः अमरवाड़ा के पंचायत कर्मियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

CEO suicide case

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा संघ अमरवाड़ा द्वारा मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन. अमरवाड़ा तहसीलदार दीक्षा पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि धार और खरगोन में जनपद सीईओ और उपयंत्री द्वारा की गई आत्महत्या के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई. आरोप लगाया गया कि प्रताड़ना से तंग आकर अधिकारी और कर्मचारी ने यह कदम उठाया जिसकी जांच होनी चाहिए.