रैगांव उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज, सड़क पर उतरे ग्रामीणों

stana raigaon upchunav

मध्यप्रदेश के सतना की रैगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी. उपचुनाव को देखते हुए अपनी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर अब जनता भी सड़को पर उतरने लगी है. दिधौध गांव के लोगों ने ‘रोड़ नही तो बोट नही’ का नारा लगाते हुए का सतना सेमरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. लगभग 2 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया.