सागर जिले के गांव की कुछ जमीन से बहुमूल्य पत्थर निकल रहे हैं. बीते लम्बे समय से जमीन से ऐसे पत्थर निकलने के बाद प्रशासन ने इसपर संज्ञान लेते हुए जांच के लिए कुछ पत्थर लैब भी भेजे हैं. दरअसल ग्राम ईश्वरपुर में करीब 14 एकड़ जमीन खोदकर ग्रामीण रंग बिरंगे गुरिए निकाल रहे हैं जिनको नरसिंपुर के कुछ लोग आकर 100 रूपए से लेकर 10 हजार तक कीमत पर खरीदते हैं.
सागर की इस जमीन से निकल रहे बहुमूल्य पत्थर, कीमत 10 हजार रूपए तक

