सागर सिविल लाईन ने जब्त किया सात किलो गांजा

सागर। सिविल लाईन पुलिस ने लगभग सात किलो गांजा बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद सागर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने खुलासा किया। बता दें कि सागर सिविल लाईन पुलिस ने हाईवे पर खड़े दो आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा बरामद किया गया जिनके बताएअनुसार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया गया। जानकारी दी गई कि जिले में अभी तक पकड़ी गई गांजे की खेप में ज्यादातर छत्तीसगढ़ और उडीसा से लाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया।

You May Also Like

More From Author