burhanpur nepanagar police

बुरहानपुर में लूट गैंग का मास्टर माइंड गिना गिरफ्तार

बुरहानपुर के चाँदनी-बोरसल रोड़ पर 6 बदमाशों के साथ मिलकर लूट करने वाले इनामी बदमाश और मास्टर माइंड गिना को नेपानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर राहगीरों से तकरीबन 41 हजार रूपयों सहित सोने.चाँदी के जेवरात लूटे थे. वहीं इस गिरफ्तारी से पहले लूट के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बुरहानपुर SP राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा टीम बनाकर गिना को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे थे. गिना को पकड़ने के लिए जब सायबर सेल की टीम उसके गाँव चिड़ियापानी पहुन्ची तो परिजनों व गाँव के अन्य लोगों ने तीर-गोफ़न से उनपर जानलेवा हमला कर दिया. हलांकि इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार एवं इनाम घोषित आरोपी गिना भील उम्र 50 साल को चिडियापानी से चाँदनी तरफ आने वाले रास्ते पर नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

Back To Top