विदिशा के मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि की धूम

Maa vaishno devi mandir vidisha

Vidisha, 12 अक्टूबर – नवरात्रि (navratri) के नौ दिनों तक शहर के माता मंदिरों में धूम देखी जा रही है. बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चना कर रहे हैं. हलाली काॅलोनी क्षेत्र के मां वैष्णों देवी मंदिर (vaishno devi mandir) का भी विशेष महत्व माना जाता है. पुजारी रूपचंद पंडा के मुताबिक जम्म कटरा की माता ने उन्हे यहां निवास करने का सपना दिया था जिसके बाद मंदिर स्थापित किया गया. वहीं तब से लेकर अब तक कई चमत्कार देखे जा चुके हैं.