Chhattisgarh Deputy Speaker Manoj Mandavi reached Pandokhar Dham

पंडोखर धाम पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी

दतिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी ने प्रसिद्ध त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत गुरुशरणजी महाराज का आशीर्वाद लिया। विधानसभा उपाध्यक्ष अपने परिवार के साथ पंडोखर धाम पहुंचे जहां उन्होने श्रीहनुमानजी पण्डोखर सरकार के दर्शन करने सहित गुरूणशरण महाराज का आशीर्वाद लिया और फिर समिति सदस्यों के साथ भोजन भी किया।

पण्डोखर धाम ट्रस्ट संस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुधाम बरहा पहुंचकर श्रीहाथीवान महाराज के दर्शन किये और गोवंश रक्षार्थ प्रारंभ हुए अनिश्चितकालीन अखण्ड रामायण पाठ व भण्डारे में भाग लिया। जानकारी दी गई कि मनोज मंडावी अमावस्या के मौके पर पंडोखर धाम आते हैं वहीं इस बार भी उन्होने अपनी पत्नी के साथ धाम पहुंचकर पहले दतिया धाम में पहुंचकर उपाध्यक्ष ने दर्शन किए और फिर भिंड में बने धाम पहुंचकर भी दर्शन किए।

Back To Top