धार। पीथमपुर के सेक्टर 3 की एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में करीब 5 दमकल की गाड़ियों सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं आगजनी में लाखों रुपयों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वजह शाॅट सर्किट बताई जा रही है।
पीथमपुर की गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

