इंदौर के देपालपुर में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। गौतमपुरा रोड पर रेखा बस्ती में कार्रवाई के दौरान लोगों ने अमले का विरोध कर आक्रोश भी जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना नोटिस दिए मकानों को तोड़ा है। दरअसल सरकारी स्कूल,कन्या स्कूल, कन्या छात्रावास सहित ग्रिड दफ्तर के बाहर इंदौर रोड पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसको अब हटाने की कवायद की जा रही है। देपालपुर एसडीएम सहित तहसीलदार,सीएमओ व पुलिस प्रशासन की टीम ने तीन जेसीबी की मदद लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि कुद जगहों पर मामला गरमाता देख पुलिस बल को तैनात कर माहौल ठंडा कराया गया। हालांकि प्रशासन ने कई लोगों को एक दिन का अलटीमेट भी देकर सख्त हिदायत दी है।
Related Posts
महू उपजेल में रिश्वत लेते पकड़ाया सफाईकर्मी, आरक्षक भी संलिप्त
इंदौर। महू उपजेल के सफाईकर्मी को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक कैदी के परिजन…
वेतन में से कुछ पैसा किया शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों पर खर्च
देपालपुर सिविल कोर्ट की एडीओपी संध्या ऊईके ने दी सामग्री प्राथमिक कन्या स्कूल की छात्राओं को बांटी गई सामग्री वेतन…
इंदौर: सेवानिवृत्त फौजी निकला बैंक लूट का मास्टरमाइंड, 12 घंटे में पर्दाफाश
इंदौर की पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को हुई लूट का पुलिस ने 12 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया…

