इंदौर के देपालपुर में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। गौतमपुरा रोड पर रेखा बस्ती में कार्रवाई के दौरान लोगों ने अमले का विरोध कर आक्रोश भी जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना नोटिस दिए मकानों को तोड़ा है। दरअसल सरकारी स्कूल,कन्या स्कूल, कन्या छात्रावास सहित ग्रिड दफ्तर के बाहर इंदौर रोड पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसको अब हटाने की कवायद की जा रही है। देपालपुर एसडीएम सहित तहसीलदार,सीएमओ व पुलिस प्रशासन की टीम ने तीन जेसीबी की मदद लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि कुद जगहों पर मामला गरमाता देख पुलिस बल को तैनात कर माहौल ठंडा कराया गया। हालांकि प्रशासन ने कई लोगों को एक दिन का अलटीमेट भी देकर सख्त हिदायत दी है।
Related Posts
देपालपुर में गड्ढे से परेशान होकर लगाए पौधे, प्रशासन ने लिया संज्ञान
इंदौर। जिले के देपालपुर में सड़क के गड्ढो से परेशान लोगों ने विरोध का एक नया तरीका अपनाया है। क्षेत्र…
देपालपुर में बाइक चोरी के बाद खेत में फेंकी
इंदौर। जिले के देपालपुर के एक किसान की बाइक चोरी होने के बाद अज्ञात चोर पास के ही एक खेत…
देपालपुर नवनिर्वाचित विधायक विशाल पटेल ने आभार व्यक्त किया
Depalpur – इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा से निनिर्वाचित कांग्रेस विधायक विशाल पटेल के देपालपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खुशी…
