Ratlam News : रतलाम रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंस गए यात्री, अफरा तफरी मची

ratlam railway station lift stuck

Ratlam News : मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर कई देर तक यात्री लिफ्ट में फंसे रहे जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया. दरअसल 27 मई शुक्रवार की सुबह का ये मामला है जब कुछ यात्री प्लेटफार्म नंबर 2 की लिफ्ट में चढ़े थे. इस दौरान लिफ्ट बंद होने से करीब 45 मिनट तक लोग लिफ्ट में ही फंसे रहे जिसकी जानकारी लगते ही मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंच और सब्बल की मदद से लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि सामान्य से ज्यादा संख्या में लोगों के चढ़ने के कारण लिफ्ट ओवर वेट होगई​ जिसके कारण गेट भी लॉक हो गया था. हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.