कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी, बोले एक गाना याद आता है

narottam mishra

Narottam Mishra in Khandwa : खंडवा पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने पर चुटकी ली. गृहमंत्री मिश्रा बोले कि कांग्रेस भारत जोड़े रैली की जगह कांग्रेस जोड़ो रैली निकाले तो उनको फायदा रहेगा. एक ​हफ्ते में तीन नेता कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़ और हार्दिक पटेल पार्टी छोड़कर चले गए हैं. चारों तरफ भगदड़ मची हुई है, कांग्रेस में फूट जारी है. गाना याद आता है इक दिल के टुकड़े हज़ार हुये, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा.