Rakesh Tikait announced the farmer's movement

राकेश टिकैत ने किया किसान आंदोलन का ऐलन, बोले पूरे देश में ​निकलेंगी ट्रैक्टर यात्राएं – Rakesh Tikait | Kisan Andolan

Rakesh Tikait | Kisan Andolan – राकेश टिकैत ने एक बार फिर दिल्ली में किसान आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में 20 मार्च के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर शुरू किए जाने की बात सामने आई है और अब आरोप है कि किसानों की जमीनें, छीनने की तैयारी हो रही है. दरअसल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में किसान महापंचायत के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी में राकेश टिकैत (rakesh tikait) ने आंदोलन का ऐलान किया. गन्ने का दाम 450 रुपये क्विंटल किए जाने की मुख्य मांग के साथ ही नलकूपों पर मीटर नहीं लगने देने और पुराने ट्रैक्टर बंद न होने देने की भी मांग उठाई गई है. राकेश टिकैत जहां एक और प्रदेश सरकार पर बरसे तो वहीं ये तक ऐलन कर दिया कि 26 जनवरी 2024 को पूरे देश में ट्रैक्टर यात्राएं (Tractor Rally) निकालकर माहौल बनाया जाएगा.

Back To Top