MP Election 2023 : जेपी नड्डा के सामने शिवराज का संकल्प, बोले – 2023 में भाजपा की रिकॉर्डतोड़ बहुमत से सरकार बनायेंगे

cm shivraj said BJP will form government in 2023 with record breaking majority

MP Election 2023 : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पहुंच चुके हैं. इस दौरान भोपाल के गांधी नगर मंडल में जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना. पीएम के मन की बात कार्यक्रम के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जेपी पी नड्डा जी के नेतृत्व में हम एक के बाद एक विधानसभा चुनाव जीतते जा रहे हैं और जिन्होंने सेवा ही संगठन का मंत्र दिया, उनका मध्यप्रदेश की धरती पर हृदय से स्वागत करता हूं. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डज्ञ जी के समक्ष संकल्प लें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रिकॉर्डतोड़ बहुमत से सरकार बनायेंगे और 2024 में आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेंगे.