Amritpal wife Kirandeep Kaur arrested from Amritsar airport

Amritpal Wife Arrested : अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Amritpal Wife Arrested : अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर लंदन जाने की फिराक में थी. पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर 18 मार्च को कार्रवाई की थी. उसके सैकड़ों साथियों और समर्थकों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह के करीबियों से पूछताछ कर रही है. अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी. शादी के बाद किरणदीप कौर पंजाब ही रहने लगीं. अमृतपाल के फरार होने के बाद पंजाब पुलिस एक बार किरणदीप कौर से पूछताछ कर चुकी है. हालांकि लंदन जाने से पहले ही किरणदीप कौर को हिरासत में ​ले लिया गया है.

Back To Top