राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन

MP Amar singh died

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के नेता तथा राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि अमर सिंह बीते लम्बे समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उनका निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन होने के बाद पिछले 6 महिनों से अमर सिंह सिंगापुर में थे। स्व अमर सिंह का 2016 में राज्यसभा में कार्यकाल शुरू हुुआ था।