आजादी के बाद पहली बार पाकिस्तान में किसी महिला को भारतीय उच्चायोग की कमान दी जा रही है. 2005 बैच की IFS अफसर गीतिका श्रीवास्तव, इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग में भारत की नई प्रभारी होंगी. अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द कर दिया था. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था. यानी अब दोनों देशों में कोई उच्चायुक्त नहीं है. इसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व, उनके संबंधित प्रभारी करते हैं. हालांकि पाकिस्तान में पोस्टिंग को कठिन माना जाता है, क्योंकि कुछ साल पहले इस्लामाबाद को भारतीय राजनयिकों के लिए “गैर-पारिवारिक” पोस्टिंग घोषित किया गया था.
Related Posts
DCGI approves 2nd and 3rd stage trials of Covaxin on children
New Delhi – During the 2nd wave of corona virus, cases of children getting infected with corona have increased in…
फूट-फूट कर रो पड़े अरविंद केजरीवाल; शराब घोटाला केस में बरी
Arvind Kejriwal gets emotional after Delhi Liquor Policy Verdict: दिल्ली की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। राउज…
खबर हुई पक्की, अमित शाह भी केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल
नई दिल्ली। गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वाघानी ने शोशियल मीडिया के माध्यम से अमित शाह को घर जाकर बधाई…
