आजादी के बाद पहली बार पाकिस्तान में किसी महिला को भारतीय उच्चायोग की कमान दी जा रही है. 2005 बैच की IFS अफसर गीतिका श्रीवास्तव, इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग में भारत की नई प्रभारी होंगी. अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द कर दिया था. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था. यानी अब दोनों देशों में कोई उच्चायुक्त नहीं है. इसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व, उनके संबंधित प्रभारी करते हैं. हालांकि पाकिस्तान में पोस्टिंग को कठिन माना जाता है, क्योंकि कुछ साल पहले इस्लामाबाद को भारतीय राजनयिकों के लिए “गैर-पारिवारिक” पोस्टिंग घोषित किया गया था.
Related Posts
CAIT महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल का व्यापारियों को संदेश
नई दिल्ली। CAIT राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा देश के व्यापारियों को कोरोना वायरस के चलते संदेश दिया गया है।…
What is the issue of MSP ? Union Minister Harsimrat Kaur has also resigned
New Delhi – Union Minister Harsimrat Kaur has resigned due to concerns over MSP of crops. There has been a…
Bhagwant Maan in Delhi : दिल्ली पहुंचे सीएम भगवंत मान, सीएम केजरीवाल से की मुलाकात
Bhagwant Maan in Delhi : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंचे है, रिपोर्ट के मुताबिक भगवंत मान दो दिन…
