Vidisha CIIT College Teachers Day

विदिशा CIIT कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस, वरिष्ठ शिक्षक हुए सम्मानित

विदिशा के CIIT कॉलेज राजीव नगर में शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर विदिशा के वरिष्ठ शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीफल व शाल देकर सम्मानित किया गया. संस्था के फैशन विभाग द्वारा इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका खंड विकास अधिकारी निशा पाण्डेय द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया. इस प्रदर्शनी में घर में रखीं अनुपयोगी चीजों से बनाई गईं कलाकृतियां को प्रदर्शित किया गया. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यकर्म के बाद, प्राचार्य द्वारा शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में MLB स्कूल प्रिसिपल मंजू राठी, SATI पूर्व खेल अधिकारी कैलाश चौहान, पूर्व शिक्षक पी पी तिवारी शामिल हुए.

Back To Top