WATCH: शिवराज ने राहुल-प्रियंका को बताया कांग्रेस का ‘डबल मनोरंजन’

shivraj singh hardeep singh dang

इन दिनों मध्यप्रदेश में चुनावी प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग खूब देखने को मिल रही है. कुछ इसी तरह मंदसौर के सुवासरा में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए राहुल और प्रियंका गांधी को कांग्रेस का डबल मनोरंजन बता दिया. दरअसल बात चल रही थी बीजेपी की डबल इंजन सरकार की जिस दौरान शिवराज ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आड़े हांथो लिया. शिवराज यहीं नहीं रूके उन्होने कांग्रेस के 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार देने के दावे को लेकर भी पार्टी पर तंज कसा.